Member   Donate   Books   0

माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम – नाशिक

26 जनवरी 2026 को नाशिक रोड स्थित माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आर्ष विद्या समाजम् की पूर्णकालिक प्रचारिकाएँ — शांति कृष्णा जी, विशाली शेट्टी जी एवं कृष्णप्रिया जी — ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विशाली शेट्टी जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भारत के लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक एवं संवैधानिक स्वरूप की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया।

उन्होंने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए राडिकलैसेशन से सनातन धर्म में पुनरागमन की अपनी यात्रा का उल्लेख किया। उनका संबोधन जागरूकता, उत्तरदायित्व और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का सशक्त संदेश लेकर आया।

Maheshwari Pragati Mandal 2
Maheshwari-Pragati-Mandal-2
Maheshwari-Pragati-Mandal-3

इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए तथा स्नेहपूर्ण स्वागत एवं आतिथ्य हेतु श्री अशोक तपारिया जी एवं श्री राधेश्याम बंसल जी का हृदय से विशेष आभार।