आर्ष विद्या समाजम् ने धर्म जागरण समन्वय के सहयोग से जन-जागरण सत्र का आयोजन किया
January 1, 2026• No Comments
आर्ष विद्या समाजम् ने धर्म जागरण समन्वय के सहयोग से फरीदाबाद के सेक्टर 21A स्थित श्रीराम मॉडल स्कूल में एक प्रभावशाली जन-जागरण सत्र का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही—आचार्यश्री के. आर. मनोज जी (संस्थापक एवं निदेशक, आर्ष विद्या समाजम्), सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर श्री चंद्र मुकेश जी, श्री सुरेश कुमार शर्मा जी (उद्योगपति एवं अध्यक्ष, ट्रक एवं ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन, हरियाणा), विभाग संघचालक डॉ. श्री अरविंद सूद जी तथा श्रीमती रेणु अग्रवाल जी (प्रांत संयोजिका, धर्म जागरण)।
कार्यक्रम में भारतम् डॉक्यूमेंट्री डांस ड्रामा का प्रस्तुतीकरण भी हुआ, जिसने समाज में व्याप्त ब्रेनवाशिंङ् और उसका सामना करने तथा जड़ों से समाप्त करने के मार्ग को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और इसे बड़ी उत्साहपूर्वक सराहना मिली।